फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लाख से बनेगा सीटी स्कैन सेंटर

विज्ञापन
सीटी स्कैैन मश्ाीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। अब जिला अस्पताल में सीटी स्कैन सेंटर खुलने जा रहा है। अब तक सीटी स्कैन की व्यवस्था जिला अस्पताल में नहीं थी। सीटी स्कैन के लिए निजी या फिर आगरा व अलीगढ़ जाना पड़ता था।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में बनी पुरानी मोर्चरी भवन की जगह पर सीटी स्कैन की व्यवस्था की जा रही है। जिसकी विभागीय निर्माण इकाई अधिकारियों द्वारा पड़ताल पूरी कर ली गई है। जिसकी लागत का अनुमानित प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। सीटी स्कैन भवन को बनाने में लगभग 14.5 लाख रुपये की लागत का अनुमान है। शासन की अनुमति मिलते ही जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है।

जिला अस्पताल में बनी पुरानी मोर्चरी भवन के स्थान पर सीटी स्कैन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। जिसका निरीक्षण निर्माण इकाई अस्पताल के अधिकारियों द्वारा कर लिया गया है। प्रस्ताव शासन को भेजा है शासन से अनुमति मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. एसके मजूमदार, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें