फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 45 विद्यालय नहीं दे रहे फीस का हिसाब

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। शिक्षण शुल्क के नाम पर मनमानी वसूली करने वाले सीबीएसई के निजी विद्यालय राज्य सरकार के आदेश को अब भी मानने को तैयार नहीं हैं। शुल्क निर्धारण अध्यादेश को करीब एक माह हो चुका है, लेकिन जिले के 45 विद्यालय शिक्षकों के वेतन और छात्रों से ली जाने वाले शुल्क का हिसाब देने को तैयार नहीं है। इस पर जिलाविद्यालय निरीक्षक ने संबंधित विद्यालयों को नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने निजी विद्यालयों की मनमानी पर शिकंजा कसने के लिए नया अध्यादेश जारी किया है। इसके तहत शुल्क का निर्धारण अब मंडल स्तरीय समिति करेगी। इसके लिए सभी निजी विद्यालयों से शिक्षक वेतन और शुल्क का विवरण मांगा है। न देने पर जनपद के 45 विद्यालयों को नोटिस जारी किए गए हैं।

इसमें कान्हा माखन पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेंटपॉल स्कूल, केडीएस इंटरनेशनल, बाबा कढ़ेरा सिंह, माउंट हिल एकेडमी, फैज-ए-आम स्कूल, श्रीजी बाबा विद्यालय, पीडी मॉडर्न स्कूल, भक्ति वेदांत गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल, सेंट फ्रांसिस स्कूल, मथुरा पब्लिक स्कूल, वृंदावन पब्लिक स्कूल, पोर्टर वरचर्ड स्कूल वृंदावन, संस्कृति पब्लिक स्कूल, पुलिस मॉडर्न स्कूल, केएन इंटरनेशनल, मां संतोषी विद्यापीठ, हरीश राघव पब्लिक स्कूल, कान्हा माखन राधा टाउन, रोमैक्स इंटरनेशनल, मुरारी कुंज सरस्वती विद्या मंदिर, ग्रेस कॉन्वेंट स्कूल प्रमुख सहित 45 विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें