एटा। दुकानदार प्रमाणित बीज ही अपनी दुकानों पर रखें। अगर किसी दुकान पर बिना प्रमाणित बीज मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिले में कृषि विभाग से 560 दुकानों के बीज बिक्री लाइसेंस किए हैं।
गत वर्ष भी 110 दुकानों पर कार्रवाई की गई थी। छापे में लिए नमूनों की जांच वाराणसी और कानपुर की लैब में कराई थी। जिनमें तीन मक्का के बीज अवैध पाए गए थे। जिन दुकानों के नमूने फेल हुए थे उनके बीज लाइसेंस निरस्त कर दिए गए थे। कृषि अधिकारी का कहना है जिले भर के किसान जहां से भी बीज खरीदें उसकी रसीद जरूर लें। अगर खरीदा हुआ बीज अंकुरित नहीं होता है तो किसान दुकानदार के खिलाफ कार्रवाही कर सकते हैं।
किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग किसी भी स्तर पर चूक नहीं होने देगा। प्रमाणित बीज खरीदने के लिए किसानों में जागरूकता लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बीज खरीद की रसीद बेहद जरूरी है। बीज दुकानों पर छापामार कार्यवाही की जाएगी।
- डॉ. सर्वेश यादव, जिला कृषि अधिकारी