फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध और शिकायत के बाद भी निर्माण जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-किशनी। चितायन माइनर पर बन रही पुलिया के निर्माण में ग्रामीणों ने मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीण इसकी शिकायत सिंचाई विभाग के अफसरों से कर चुके हैं, फिर भी मानकों को ताक पर रखकर निर्माण जारी है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि गजपुरा में चितायन माइनर पर 21 मार्च को पुलिया का निर्माण शुरू हुआ था।
विज्ञापन


ठेकेदार ने निर्माण स्थल पर दोयम दर्जे की ईंट, सफेद बालू और सस्ता सीमेंट पहुंचाकर काम शुरू करा दिया। उधर निर्माण में धांधली की खबर मिलते ही क्षेत्रीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर मानक के अनुसार ईंट, बालू और सीमेंट का प्रयोग करने की मांग की। तब ठेकेदार काम न करने की धमकी देकर मौके से भाग गया था।

ग्रामीणों का आरोप है कि करीब दो माह बाद तीन दिन पहले फिर से निर्माण शुरू हुआ, लेकिन निर्माण में घटिया सामग्री का ही प्रयोग किया जा रहा है। इसकी शिकायत सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता और सहायक अभियंता से भी की गई है। ग्रामीण ने अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें