फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में मासूम जिंदा जला

विज्ञापन
fire - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सहावर(कासगंज)। गांव बोंदर में बस्ती के बीच घेर के छप्पर में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर घेर में खेल रहा एक मासूम की जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने आग पर खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद मासूम का शव मिलने से गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी गांव में पहुंच गए। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


बोंदर गांव में सोमवार दोपहर घेर में बालक बीयूश पुत्र सत्यपाल अपने बड़े भाई अनुज और चचेरे भाई हिमांशु के साथ घेर में खेल रहा था। इस दौरान यकायक घेर में आग लग गई। आग देखकर बच्चे हड़बड़ा गए। अनुज और हिमांशु आग देखकर घेर से भाग गए, लेकिन मासूम बीयूश आग से बचने के लिए घेर में बने शौचालय के गड्ढे में रखे कबाड़ में छिप गया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और जलता छप्पर गड्ढे के ऊपर गिर गया। इसके बाद गड्ढे के कबाड़ में भी आग लग गई।

इधर, आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। हालांकि किसी को भी घेर में बच्चे के होने की जानकारी नहीं थी। ग्रामीणों ने खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद जला हुआ छप्पर हटाने पर मासूम का जला शव मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने गड्ढे में से बालक के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन


इधर, आग बुझाते समय विनीत पुत्र गब्बर सिंह झुलस गया, जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया। सूचना पर एसडीएम जैनेंद्र सिंह, सीओ प्रदीप सिंह सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें