फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्ज्वला योजना के तहत बांटे गए गैस कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/करहल/अजीतगंज/किशनी/घिरोर/कुरावली/बेवर/आलीपुर खेड़ा। जिले में शुक्रवार को उज्ज्वला दिवस पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन वितरण किया गया। इस दौरान गैस किट पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान साफतौर पर देखी जा सकती थी।
विज्ञापन


शहर में मां लक्ष्मी गैस एजेंसी की ओर से बाल निकेतन स्कूल मेें निशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। इस दौरान पांच सौ लोगों को गैस कनेक्शन वितरण करने का लक्ष्य रखा गया। मुख्य अतिथि भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरण योजना से हजारों लोगों को लाभ मिला है।

चेयरमैन मनोरमा देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, संयोजक रामनाथ गुप्ता, अजय गुप्ता, ऋतु गुप्ता, अनूप गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, सोम गुप्ता, रूपाली शर्मा, सीमा चौहान, सीपी गोयल मौजूद रहे। ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम के तहत उज्ज्वला दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी करहल ने ग्राम सिमरऊ के प्राथमिक विद्यालय में लाभार्थियों को कनेक्शन स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराए। जिला पूर्ति अधिकारी उवैर्दुरहमान, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के निदेशक गिरीश चंद्र, नोडल अधिकारी अशोक कुमार, अनुराग पांडेय, प्रदीप सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन


अजीतगंज में उज्ज्वला दिवस के तहत शांति गैस एजेंसी की ओर से उज्ज्वला पंचायत ग्राम कछपुरा के एससीएमडी इंटर कॉलेज में गैस कनेक्शन दिए गए। इस दौरान 150 लाभार्थियों को निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए।

भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष बीना श्रीवास्तव, मंजूषा चौहान, ऊषा त्रिपाठी, बीपीसीएल के संजीव कुमार आदर्श, संचालक संजय कुमार यादव, पूर्व प्रधान रामनरेश मिश्रा, एससीएमडी स्कूल के प्रबंधक सुनील कुमार शाक्य, मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे मौजूद रहे। नगला बल सिंह में रागिनी इंडेन गैस एजेंसी ने 30 लाभार्थियों को गैस कनेक्शन वितरित किए। पूर्व एमएलसी अवधेश कुमार यादव मौजूद रहे।

किशनी में इंडेन गैस एजेंसी द्वारा 340 परिवारों को गैस कनेक्शन वितरित किया जाना था लेकिन शुक्रवार को 100 परिवारों को मुफ्त गैस किट वितरण की जा सकीं। शुभारंभ भाजपा नेता रमाशंकर तिवारी ने किया। एजेंसी संचालक आरिफ, ओमजी दुबे, सुरेंद्र शाक्य, रमाकांत मिश्रा, मोमना बेगम, मधु श्रीवास्तव, रचना देवी, सुशीला देवी, मुन्नी देवी मौजूद रही।

घिरोर के गांव ताहरपुर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत शिविर लगाया गया। 160 पात्र लोगों को गैस कनेक्शन वितरित किए गए। मुख्य अतिथि भाजपा के जिला मंत्री अरुण प्रताप सिंह चौहान, चेयरमैन रेखा जाटव, मंडल अध्यक्ष संजीव मिश्रा, एसडीएम रामचंद्र यादव, शिवमंगल सिंह मौजूद रहे।

कुरावली के गांव सिरसा में 26 पात्र लोगों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए। मुख्य अतिथि चेयरमैन संगीता वर्मा, प्रधान देवेंद्र सिंह, संचालिका शिखा गुप्ता, प्रबंधक राजीव गुप्ता, नीरज गुप्ता, जितेंद्र यादव मौजूद रहे।

बेवर के शीलवंत में आयोजित कार्यशाला में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे पांच लोगों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन दिया गया। महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलेश, श्यामलाल शर्मा, प्रधान अनीता देवी, करू चौहान, आंगनबाड़ी संगीता कुशवाह, रजनी ठाकुर मौजूद रहे।
आलीपुर खेडा़ में श्री सुंदर वाटिका परिसर के महादेव मंदिर में 99 पात्र महिलाओं को कनेक्शन वितरित किए गए। ग्राम प्रधान नीतू सिंह, डीएनओ अरविंद यादव, सरिता वर्मा, नीरव पांडेय, अनूप पांडेय, संत प्रकाश, प्रशांत कुमार, रामदेव शंखवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें