फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी पर लगेगा रासुका

विज्ञापन
बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी पर लगेगा रासुका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। आठ साल की मासूम बच्ची से दुराचार और गला दबाकर हत्या के आरोपी के खिलाफ रासुका लगाया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद स्लाइड भी एक-दो दिन में लैब भेज दी जाएगी। पुलिस जल्द से जल्द मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी।
विज्ञापन

चौतरफा दबाव के बाद पुलिस बुधवार को हरकत में दिखी। पीड़ित परिवार के घर से लेकर शहर के अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस गश्त करती रही। दरअसल, घटना को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। हर कोई आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहा है। वहीं, लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस भी घटना को लेकर कोई देरी करना नहीं चाहती है। इस मामले में पुलिस ने सभी औपचारिकता पूरी कर ली हैं और जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।
शादी समारोह में शामिल होने आई थी बच्ची
एक शादी समारोह में सोमवार रात परिवार के साथ शामिल होने पहुंची बच्ची छत पर खेल रही थी। इसी बीच टेंट में काम करने वाला आरोपी सोनू (20) निवासी शीतलपुर उसे वहां से बुला ले गया था। पहले उसने रेप किया और बच्ची के चीखने चिल्लाने पर गला दबाकर हत्या कर दी थी। परिजनों ने काफी देर तक बच्ची के न मिलने पर उसकी तलाश शुरू की तो वह कुछ ही दूरी पर एक कमरे में बदहवाश पड़ी थी। वहीं, घटना के बाद आरोपी को लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया था। दूसरी ओर, घटना के बाद से आरोपी के परिजन घर में ताला लगाकर फरार हैं। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में रोते हुए कहा था कि मुझे बहुत पछतावा हो रहा है, लेकिन उस समय मानो शैतान सवार हो गया था। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

परिजनों ने रोका था एटा-अलीगंज मार्ग
घटना से गुस्साए परिजनों और लोगों ने मंगलवार को आरोपी को सरेआम चौराहे पर फांसी देने की मांग को लेकर एटा-अलीगंज मार्ग पर बच्ची का शव रखकर जाम लगा दिया था। गुस्साई भीड़ को समझाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी और नेताओं तक को वहां आना पड़ा था। ढाई घंटे जाम के बाद जिलाधिकारी अमित किशोर के लिखित रूप से पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये की आर्थिक मदद दिए जाने के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा कुछ शांत हुआ था।
विज्ञापन

कोट..
मासूम बच्ची से रेप के आरोपी को मंगलवार को ही जेल भेज दिया गया था। उस पर रासुका लगाए जाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
-संजय, एएसपी एटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें