फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने-चांदी के आभूषण, 10 हजार की नकदी चोरी

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
राधाकुंड/गोवर्धन (मथुरा)। शनिवार की रात बंद मकान में ऊपर से जाल तोड़ कर मकान के अंदर घुसे चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण सहित 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। देर रात्रि मकान मालिक के घर पहुंचते ही दो चोर सामान लेकर भाग गए। एक चोर ने कमरे की अंदर से कुंदी लगा ली। मकान मालिक ने यूपी 100 पुलिस को फोन कर बुला लिया। पुलिस ने चोर को पकड़ लिया। समाचार लिखे जाने तक मकान मालिक द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद भी पकड़े गए चोर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि पकड़े गए चोर से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को दी गई तहरीर में परिक्रमा मार्ग रघुलीला धाम के प्रबंधक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पूर्णमासी मेला होने के कारण रात्रि में वह धर्मशाला की व्यवस्थाओं में व्यस्त था, उनके अन्य परिवार के लोग गांव गए थे। रात्रि में डेढ़ बजे धर्मशाला से घर वापस लौटा तो घर के ऊपर छत का जाल व सीढ़ियों का दरवाजा खुला देखा। घर के अंदर घुसते ही दो चोर पास के प्लाट के रास्ते से भागते हुए दिखाई दिए। घर में अलमारी व बक्सा में सामान इधर-उधर बिखरा मिला। चोर आभूषण व 10 हजार रुपये नकदी ले गए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक संसार सिंह राठी ने बताया कि मौके पर पकड़े चोर से राधाकुंड चौकी पुलिस पूछताछ कर रही है। राधाकुंड चौकी प्रभारी सुनील पांडेय ने बताया कि पकड़ गये चोर ने अपना नाम मनोज नगला सांखी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें