फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम संचालिका पर जानलेवा हमले के मामले में फंसे रालोद नेता

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। कृष्णानगर के भूतेश्वर रेलवे लाइन के नीचे नियो फिटनेस जिम की संचालिका पर नकाबपोशों ने गोली दाग दी। गनीमत रही कि कार मालकिन को गोली तो नहीं लगी, पर उनकी कार के शीशे को चीरते हुए स्टेयरिंग के पास गोली जाकर धंस गई। हमलावरों से बचते हुए जिम की मालकिन कार को यू-टर्न करके सीधे जिम पर पहुंचीं। पुलिस ने हमलावरों की तलाश की, पर कोई हत्थे नहीं चढ़ा। पीड़िता की तहरीर पर रालोद नेता समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। वृंदावन के कृष्णम सोसायटी निवासी हिमानी उपाध्याय भूतेश्वर तिराहा के समीप अतुल टावर में नियो फिटनेस जिम चलाती हैं। वह मूल रूप से दिल्ली के द्वारिका की रहने वाली हैं। गुरुवार की देरशाम वह कार से वृंदावन लौट रही थीं। जब भूतेश्वर रेलवे पुल के नीचे पहुंचीं तो नकाबपोशों ने उन पर गोली दाग दी। हमलावरों से बचते हुए वह कार को दौड़ाकर अपने जिम पर पहुंचीं। सूचना पर पहुंची कृष्णानगर पुलिस ने हमलावरों की तलाश की, पर कोई हत्थे नहीं चढ़ सका। चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि जिम मालकिन की तहरीर पर मोतीकुंज निवासी पश्चिमी उत्तर-प्रदेश युवा रालोद के अध्यक्ष रोहित प्रताप, उसके पिता प्रताप सिंह, भाई राहुल प्रताप, सोनू प्रताप, रवि प्रताप, छटीकरा निवासी वीरेंद्र ठाकुर उर्फ मठरी और बाग काजियान सादिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मेरे खिलाफ साजिश की गई: रोहित प्रताप पश्चिमी उत्तरप्रदेश युवा रालोद के अध्यक्ष रोहित प्रताप का कहना है कि षड्यंत्र के तहत उन्हें और उनके भाइयों का फंसाया गया है। मुकदमे में उनके पिता को नामजद किया गया है, जबकि उनके पिता फिलहाल बेडरेस्ट पर हैं। मेरे खिलाफ साजिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें