कासगंज। आबकारी विभाग एवं पुलिस के द्वारा अवैध शराब होली पर्व पर अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए जनपद में छापेमार कार्रवाई की गई। जिसमें सोरों से 30 लीटर एवं अमांपुर क्षेत्र से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। वहीं पुलिस ने वहां से शराब बनाने के उपकरण बरामद किए और लहन को नष्ट कर दिया।
सोरों के गांव मानपुर नगरिया, चंदवा, न्यौली में आबकारी टीम ने छापामार कार्रवाई की। आबकारी टीम ने घर में रखे लहन को डिब्बों को जमीन से खोदकर निकलवाया।
मौके से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब को बरामद किया। शराब बनाने के उपकरण भी पुलिस ने बरामद कर लिए। वहीं गांवों से मिला लगभग 1000 लीटर लहन को भी बहाकर नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
अमांपुर पुलिस ने सुजरई गांव के निकट से साहबसिंह निवासी सुजरई अमांपुर को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजे जाने की कार्रवाई की है।