फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महिला पर दो युवकों ने किया अपनी पत्नी होने का दावा

विज्ञापन
lady thief
विज्ञापन
एटा। कलक्ट्रेट परिसर पहुंची एक महिला को दो लोगों ने अपनी पत्नी बताकर दावेदारी की। इस पर हंगामा होते देख मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस महिला सहित तीनों लोगों को कोतवाली ले गई। वहां पूछताछ में महिला को लाकर कोर्ट मैरिज करने का मामला निकला।
विज्ञापन


थाना बागवाला क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी निहाल सिंह ईंट भट्ठे में मजदूरी करता है। उसकी शादी 17 साल पहले बिहार निवासी एक युवती के साथ हुआ था। उसकी आठ और छह साल की दो बेटियां हैं। चार फरवरी को सुमन घर से मलावन आई थी। उसी समय कस्बा मलावन निवासी कमलेश पुत्र कालीचरन सुमन को अपने साथ नोएडा ले गया। जानकारी होने पर निहाल सिंह ने थाना मलावन में शिकायत दर्ज कराई थी।


सोमवार को कमलेश उसी महिला को लाकर कलक्ट्रेट में कोर्ट मैरिज की तैयारी कर रहा था। सूचना पाकर निहाल सिंह भी पहुंच गया। वहां उसने सुमन को अपने साथ चलने को कहा। इस पर कमलेश ने सुमन को अपनी पत्नी बताकर हंगामा किया। बाद में कोतवाली नगर पुलिस की जांच में मामले की पोल खुल गई। पुलिस ने कमलेश को गलत बताते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। बाद में पुलिस ने महिला को उसके पति के साथ भेज दिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें