फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीकेज लाइन दुरुस्त करते समय दीवार गिरी, दो कर्मचारी दबे

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। थाना गोविंदनगर के कंकोर टीले से गुजर रही सीवेज ट्रीटमेंट की पाइप लाइन में हुई लीकेज को सही करते समय मकान की दीवार गिर गई। इसके नीचे जलनिगम के दो कर्मचारी दब गए। चीख-पुकार सुनकर आए आसपास के लोगों ने मलबे के नीचे दबे कर्मचारियों को बमुश्किल निकालकर अस्पताल पहुंचाया। थाना गोविंदनगर के कंकोर टीले से गुजर रही सीवेज ट्रीटमेंट की पाइप लाइन मकानों के बीच से निकल रही है। यह पांच दिनों से लीक हो रही थी। स्थानीय लोगों ने कई बार जलनिगम के सीवेज टीट्रमेंट प्लांट केे अफसरों से शिकायत की, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। बुधवार को सैकड़ों लोग एकत्रित होकर फिर लीकेज को दुरुस्त कराने की मांग करने पहुंचे। गुरुवार को दो कर्मचारी पाइप लाइन की लीकेज को सही करने में जुटे हुए थे। इसी बीच सुघड़ सिंह के मकान की दीवार गिर गई। इसके नीचे कर्मचारी हिमांशु और लक्ष्मण दब गए। दबे कर्मचारियों की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। बमुश्किल स्थानीय लोगों ने दोनों कर्मचारियों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों में जलनिगम के अफसरों की लापरवाही के प्रति आक्रोश है। नगर आयुक्त उज्ज्वल कुमार का कहना है कि लीकेज सही करते हुए दो कर्मचारी चुटैल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें