फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पानी। - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा) वृंदावन के कांशीराम आवासीय कालोनी के बाशिंदे 10 दिन से पेयजल की सप्लाई न मिलने से परेशान हैं। गुस्साए लोगों का मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए होली पर मुख्यमंत्री के वृंदावन आगमन पर हेलीपैड पर जाकर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। स्थानीय निवासी यूनिस उस्मानी, मुन्ना कुरैशी, रूपकिशोर, नूर मोहम्मद, सीताराम पांडेय का कहना है कि 10 दिन से कालोनी में पेयजल सप्लाई बाधित है। क्षेत्रवासी पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शन करने वालों में सतीश वर्मा, महेश, लोकेश, दिनेश, सुंदरसैनी, टिंकू, संगीता, गीतादास, रेश्मा, दीपाली, राधा, नीतू, सुमन, मीना, अंजू, गायत्री देवी आदि ने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें