फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूड़ी झलाई के दौरान लगी आग, मां-बेटा झुलसे

विज्ञापन
fire
विज्ञापन
फिरोजाबाद।थाना रसूलपुर में चूड़ी झलाई के दौरान केरोसिन फैलने से आग लग गई।आग में जलने से महिला एवं उसका दो वर्षीय मासूम बेटा जलकर घायल हो गया। घायल को उपचार के जिला अस्पताल लाए। हालत गंभीर होने के कारण आगरा रैफर कर दिया।
विज्ञापन


थाना रसूलपुर के ऐलानीनगर(पीपलनगर) निवासी संतोषी देवी(24)पत्नी शिवम मंगलवार को घर पर चूड़ी झलाई का काम कर रही थी। उसके साथ कमरे में उसका दो वर्षीय बेटा मोहित था। चूड़ी झलाई के दौरान अचानक पास रखी केरोसिन की कट्टी फैल गई। इसके कारण संतोषी के कपड़े केसाथ ही बेटे आग की लपटों में घिर गए।

दोनों ने बचाव के लिए शोर मचाया। शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंनें किसी तरह से दोनों को आग से ही बचाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। महिला तो करीब सौ प्रतिशत जल चुकी थी। वहीं बच्चा 80 प्रतिशत से अधिक जला हुआ था। जिला अस्पताल से दोनों की ही हालत गंभीर होने के कारण आगरा रैफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें