फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइजिंग स्टार का पंचवटी क्रिकेट पर कब्जा

विज्ञापन
मैच में बल्ले से शॉट मारता खिलाड़ी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मैनपुरी। श्री चित्रगुप्त डिग्री कालेज के खेल मैदान पर चल रही पंचवटी क्रिकेट प्रतियोगिता पर राइजिंग स्टार क्लब ने कब्जा कर लिया। फाइनल मुकाबले में राइजिंग स्टार ने एकता क्लब कुरावली को सात विकेट से हराकर विजेता बना। राइजिंग स्टार के सचिन यादव मैन आफ द सीरीज बने।
विज्ञापन


गुरुवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में एकता क्लब कुरावली के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट पर 127 रन का स्कोर खड़ा किया। राइजिंग स्टार के गेंदबाज सर्वेद्र ने चार तथा सचिन यादव ने तीन विकेट झटके। जवाब में राइजिंग स्टार ने मात्र तीन विकेट के नुकसान पर 13वें ओवर में जीत हासिल कर ली। सचिन यादव ने नाबाद 49, अंकित ने 46 रनों का योगदान दिया। सौरभ चौहान और अतुल सक्सेना ने अंपायर रहे। स्कोरिंग रज्जन चौहान ने तथा शिखर राजावत ने आखों देखा हाल सुनाया।

रामेश्वर सिंह चौाहन की स्मृति में उनके पुत्र देव चौहान ने विजेता टीम को 10 हजार रुपये की नकद पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की। वहीं शिवनंद सिंह चौहान की स्मृति में उनके पुत्र मनोज चौहान ने उपविजेता टीम को पांच हजार रुपये व उपविजेता ट्राफी प्रदान की।
विज्ञापन


नलगा जुला क्रिकेट क्लब ने गौरव चौहान की स्मृति में सचिन यादव को मैन आफ द सीरीज के रूप में 1100 रुपये की नकद धनराशि व पुरस्कार प्रदान किया। विजेता तथा उपविजेता टीमों के सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें