फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान रघुनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बसंत पंचमी पर्व पर क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा निकाली गई रघुनाथ भगवान की शोभायात्रा में भक्तजन झूम उठे। बैंडबाजों की स्वर लहरियों पर युवा थिरकते दिखाई दिए।
विज्ञापन


परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी घंटाघर स्थित स्वर्णकार मंदिर से प्रभु रघुनाथ की 114 वीं शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का आकर्षण मेरठ की शिव बारात एवं डोला एवं झांकियां बनी रहीं। घंटाघर स्थित स्वर्णकार मंदिर से शुरू शोभायात्रा घंटाघरा, जीटी रोड, प्रेमनगर चौराहा, ठंडी सड़क, पुरानी बस्ती, होली मुहल्ला, रेवाड़ी मोहल्ला, कैलाश मंदिर होती हुई पुन: स्वर्णकार मंदिर पहुंची।

अनुयाईयों पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। गले में पीले पटके डाले भक्तजन देखते ही बन रहे थे। भगवान के जयकारों से माहौल गूंज उठा। शोभायात्रा में शामिल लोगों में अमित चौहान, रमेश चंद्र वर्मा, पंकज सोलंकी, अशोक कुमार सर्राफ, ओम प्रकाश चौहान, आनंद सर्राफ, संजय सिंह, ललित वर्मा, दीपक चौहान, संजीव कुमार, उमाशंकर सहित सैकड़ों लोग प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें