फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में होगी राज्यस्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता

विज्ञापन
Sports - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एटा। खेल क्षेत्र में जिले को एक बड़ी और नई कामयाबी मिलने जा रही है। खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और जागरूक करने के लिए जिले को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के चयनित किया गया। भारोत्तोलन की प्रतियोगिता के लिए एटा जिले का नाम चुना गया है। जिले के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
विज्ञापन


अब तक खेल क्षेत्र में जिले के खिलाड़ी हमेशा हाशिए पर रहे हैं। पिछले साल नए कोच मिलने और प्रशिक्षण कैंपों के जरिए जिले के खिलाड़ियों में जागरूकता आई है। गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में लगातार क्रिकेट, भारोत्तोलन, कबड्डी के प्रशिक्षण शिविर आयोजित हो रहे हैं। इसके चलते पिछले साल जिले के खिलाड़ियोें ने इन प्रतियोगिताओं में मंडलीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर स्थान पाया है।

अब खेल प्रतिभाओं में ऊर्जा का संचार करने के लिए उत्तर प्रदेश भारोत्तोलन संघ ने एटा जिले को चुना है। संघ और प्रदेश का खेल विभाग मिलकर एटा में भारोत्तोलन की राज्य प्रतियोगिता का आयोजन कराएंगे। गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में होने वाली चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 29 जिलों के खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


साथ ही भारोत्तोलन से जुड़ी बड़ी हस्तियां और खिलाड़ी भी भाग लेंगे। हालांकि संघ की ओर से मार्च के अंतिम सप्ताह में प्रतियोगिता कराए जाने का निर्णय लिया गया है, मगर अब तक तिथियों को लेकर चिंतन चल रहा है। भारोत्तोलन प्रशिक्षक पंकज कुमार बताते हैं कि जिले के लिए यह पहला मौका होगा जब किसी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां चल रही हैं। प्रतिदिन 35 खिलाड़ी भारोत्तोलन का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

जिला क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि जिले में खेलों के प्रति खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है। भारोत्तोलन में जिले के तीन खिलाड़ियों ने मंडल स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विशेष स्थान प्राप्त किया है। ऐसे में राज्य स्तरीय आयोजन के लिए एटा का चुने जाना जिले की कामयाबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें