फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापमं: एसएन मेडिकल कॉलेज के पूर्व छात्रों का मांगा रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मध्य प्रदेश के चर्चित घोटाले व्यवसायिक परीक्षा मंडल में सीबीआई ने एसएन मेडिकल कॉलेज के पूर्व छात्रों की रिपोर्ट मांगी है। इसमें 2010 से 2015 बैच के छात्रों का नाम, पता, आवेदन फार्म, छात्र के हस्तलिखित कोई नोट्स आदि की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


व्यापमं घोटाले में मेडिकल परीक्षा में फर्जी छात्र बैठा दिए थे। जांच एजेंसी की पड़ताल में एसएन मेडिकल कॉलेज के छात्रों का नाम भी सामने आया था। इसमें एसएन के छात्रों की गिरफ्तारी हुई थी। 2010 और 2012 बैच के करीब सात छात्रों का रिकॉर्ड लेने के लिए जांच टीम एसएन कॉलेज भी आई थी।

टीम ने संबंधित छात्रों के शैक्षणिक रिकार्ड तलब किए थे। टीम इनकी फोटोकॉपी करा करके ले गई थी। इसी कड़ी में जांच बढ़ाते हुए पांच सत्रों के छात्रों की जानकारी मांगी है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि सीबीआई जो भी जानकारी मांग रही है, उसे उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें