फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षार्थियों को लाना होगा आधारकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराए जाने के लिए निर्णय लिया है कि कक्ष निरीक्षकों तथा छात्र-छात्राओं को अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा।
विज्ञापन


डीआईओएस जीएस राजपूत ने बताया कि सभी कक्ष निरीक्षकों, परीक्षा कार्य में लगे कर्मचारियों, लिपिकों पर पहचान पत्र के साथ आधार कार्ड होना जरूरी है। जिले के सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं।

केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए वो अपने यहां बोर्ड परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक के रूप में कार्य करने वाले शिक्षक- शिक्षिकाओं से इस बात का शपथ पत्र ले लें कि उनका कोई भी पाल्य उनके यहां आयोजित परीक्षा में शामिल नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी कि बाहर के किसी भी छात्र को परीक्षा में न बैठाएं यदि परीक्षा के दौरान पकड़े जाते हैं तो छात्र के साथ संबंधित कॉलेज के विरुद्ध भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


डीआईओएस जीएस राजपूत ने बताया कि किसी भी कीमत पर परीक्षा को नकल विहीन कराना है। इसके लिए हर संभव तैयारियां की जा रही हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आधार अनिवार्य किया है। सभी प्रधानाचार्यों का इसका पालन कराना होगा। इससे फर्जी छात्रों के परीक्षा में शामिल होने पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें