फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कूड़ाघर बंद, सड़कों पर फैली गंदगी

विज्ञापन
कचरा
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर में कूड़ाघर बंद होने से नगर के लोगों के साथ ही सफाई कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर में कई जगह कूड़ा सड़क के किनारे और गलियों में फैला रहता है।
विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े को डालने के लिए चार डलावघर संचालित थे। जिनमें तीन गायब हो गए हैं। मात्र एक कूड़ाघर ही उपलब्ध है। नगर में शमशान घाट, आवास विकास, हिंदपुरम और कृष्णा टाकीज रोड पर डलाव घर थे।

जिनमें से केवल कृष्णा टाकीज रोड पर स्थित कूड़ाघर ही बचा है। बाकी के सभी कूड़ा घर गायब हैं। जिससे इन क्षेत्रों में डाला जाने वाला कूड़ा सड़कों पर डाला जा रहा है। सड़कों व गलियों में कूड़ा पड़ा रहने के कारण बीमारियों का भय भी सता रहा है।
विज्ञापन


नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने सफाई नायक और स्वच्छता अभियान के प्रभारी विशेष यादव से मांग की है कि प्रत्येक वार्ड में कूड़ाघर की व्यवस्था कराई जाए।

पालिका अध्यक्ष मनोरमा देवी ने बताया कि कूड़ा घर के लिए जमीन की तलाश कर कूड़ाघर बनवाए जाएंगे। शहर को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किमनोरमा देवी, चेयरमैन नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें