फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक पाठशाला का छज्जा गिरा, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
स्कूल का छज्जा गिरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ब्रह्मकुंड क्षेत्र स्थित छबीले बल्लभ गोस्वामी प्राथमिक विद्यालय के मुख्य द्वार पर भवन का गुरुवार को छज्जा टूटकर नीचे आ गिरा। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बच्चा वहां पर नहीं था। अन्यथा बड़ी घटना हो जाती।
विज्ञापन


छबीले बल्लभ प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उर्मिला ने बताया कि कई बार विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति के बारे में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया जा चुका है लेकिन हालात जस के तस बने हैं।

नगर शिक्षा अधिकारी निमेष जार ने कहा कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है, फिर भी विभाग जर्जर छज्जे की मरम्मत कराएगा।


ल्लेखनीय है कि योगी सरकार प्राथमिक शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए लाख दावे कर रही है। जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। नगर के कई प्राथमिक विद्यालयों के गिरासू व जर्जर भवनों में बच्चे आज भी अपनी जान पर खेलकर पढ़ने को मजबूर हैं। इस ओर ना तो शिक्षा विभाग की नजर है और न ही जिला प्रशासन सुध ले रहा है।
विज्ञापन


नगर के छबीले बल्लभ गोस्वामी प्राथमिक विद्यालय और रानी लक्ष्मीबाई प्राथमिक विद्यालय के भवन वर्तमान में पूरी तरह से जर्जर एवं गिरासू स्थिति में पहुंच चुके हैं। वहीं रानी लक्ष्मीबाई प्राथमिक विद्यालय में भी कमरों की स्थिति जर्जर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें