फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन में कार्यकारिणी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय

विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच करते अध‌िवक्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए जांच में सभी नामांकन वैध पाए गए हैं। कार्यकारिणी सदस्य के 16 पदों के लिए केवल 14 नामांकन होने से कार्यकारिणी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। किसी भी नामांकन पर कोई आपत्ति नहीं की गई है।
विज्ञापन


मैनपुरी बार एसोसिएशन के चुनाव में पांच पदों के लिए 15 नामांकन किए गए हैं। जिनमें अध्यक्ष पद के लिए तीन, सचिव के लिए चार, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए चार, सह सचिव के लिए दो तथा आडीटर के लिए दो नामांकन किए गए हैं। सदस्य कार्यकारिणी के 16 पदों के लिए केवल 14 ही नामांकन किए जाने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

बार के मुख्य चुनाव अधिकारी पूर्व डीजीसी चतुर सिंह ने बताया पांच पदों के लिए किए गए सभी 15 नामांकन जांच में वैध पाए गए हैं। सदस्य कार्यकारिणी के लिए सुनील कुमार, विकास सैनी, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, शिवम कटियार, अरविंद कुमार, कुलदीप कुमार, रोहितास कुमार, आलोक चौहान, अनुज कुमार, अवधेश कुमार सिंह, पंकज मिश्र, कौशलेंद्र सिंह, श्रीओम, महेंद्र प्रताप सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
विज्ञापन


उनके निर्वाचन की घोषणा 20 दिसंबर को ही की जाएगी। 13 दिसंबर को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 20 दिसंबर को एसोसिएशन के 520 सदस्य पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे। मतदान के बाद उसी दिन वोटों की गिनती करके परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें