फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दरो में बढ़ोतरी पर गरजे सपाई

विज्ञापन
सपा का धरना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। बिजली दरों में की गई बढ़ोत्तर के खिलाफ गुरुवार को सपा ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। तिकोनिया पार्क में सपाइयों ने धरना दिया। सांसद तेज प्रताप सिंह की अगुवाई में जुटे सपा नेता और कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान और गरीब विरोधी बताया।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि बिजली दरों में की गई बढ़ोत्तरी से किसान और गरीब सहित समाज का हर तबका परेशान है। आरोप लगाया कि सपा सरकार द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को भाजपा सरकार ने रोक दिया है। बिजली की बढ़ी दरों को वापस लिए जाने की मांग करते हुए सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।

बिजली दरों के विरोध में समाजवादी पार्टी द्वारा गुरुवार को कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में धरना-प्रदर्शन किया गया। धरनास्थल पर आयोजित सभा में सांसद ने कहा कि बिजली की दरें बढ़ने से घरेलू अर्थ व्यवस्था बिगड़ गई है।
विज्ञापन


एमएलसी अरविंद प्रताप सिंह यादव ने कहा कि निकाय चुनाव के दौरान तैयार की गई जन विरोधी योजना को चुनाव के तत्काल बाद लागू कर दिया गया है।

विधायक करहल सोबरन सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीण उपभोक्ता दरों में 63 से 150 तथा किसान के कार्यों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि करके गरीब और किसानों को बर्बादी के कगार पर भाजपा सरकार पहुंचाना चाहती है।

विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया ने कहा ग्रामीण उपभोक्ता पहले जहां प्रति किलोवाट 50 रुपया अदा करते थे, अब उनको उसी उपयोग पर 80 रुपया प्रति किलोवाट देना होगा। 2.20 रुपया प्रति यूनिट के स्थान पर अब 5.50 रुपया प्रति यूनिट देना होगा।

पूर्व एमएलसी सुभाषचंद्र यादव ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों को मिलने वाली बिजली की दरों में अचानक की गई बेतहाशा वृद्धि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का परिणाम है।

जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने कहा सपा सरकार की जन हितकारी व्यवस्थाओं को बदले की भावना से भाजपा सरकार ने बंद करा दिया है।

महिला सभा की जिलाध्यक्ष वंदना यादव ने कहा कि भाजपा शासन में विद्युत उत्पादन क्षमता बहुत ज्यादा घट गई है।

इस मौके पर ज्योती मैसी, सुखवीर सिंह यादव, प्रोफेसर केसी यादव, नसीरुद्दीन वारसी, चौधरी अब्दुल नईम, प्रीती चौहान, शशी मिश्रा, रामदास कठेरिया, आशुतोष यादव, राजेश खटीक, सुनील यादव, किशन दुबे, जयसिंह कश्यप, रावल सिंह, संजू गुप्ता, सतेंद्र पाल, जगराम सिंह यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें