फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास में पानी भरने के मामले की होगी जांच

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे ट्रैक पर बने अंडरपास में पानी भरने के मामले की तकनीकी जांच की जाएगी। करोड़ों खर्च करने के बाद भी अंडरपास में जलभराव होने के संबंध में रेलवे अफसरों ने इंजीनियरों से तकनीकी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


मथुरा से अछनेरा रेल खंड पर मानव रहित फाटकों को खत्म कर ग्रामीणों को गुजरने के लिए अंडरपास बनाए जा रहे हैं। इसमें छह अंडरपास बनाने का काम चल रहा है। धाना शमशाबाद और रिफाइनरी के निकट धाना तेजा और छड़गांव के बीच बने अंडरपास में पानी भरने के मामले में डीआरएम ने तकनीकी रिपोर्ट इंजीनियरों से मांगी है।

साथ ही अंडरपास में भरने वाले पानी को जमीन में अंदर डालने को गहराई में की जाने वाली बोरिंग के संबंध में विशेष रिपोर्ट मांगी है। सीनियर सेक्सन इंजीनियर देवी सिंह ने बताया कि अंडरपास में जलभराव के संबंध में रिपोर्ट और समस्या समाधान के लिए तकनीकी रिपोर्ट जल्द दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें