फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा हुई दो लड़कियों का सुराग नहीं

विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
एटा। शहर से दो लड़कियों को नामजद आरोपी कार में डालकर अगवा करके ले गए। इसकी रिपोर्ट लड़की के परिवारीजनों ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। इस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के दो स्थानों से लड़कियों को नामजद लोग अगवा करके ले गए है।

शहर के एमपी नगर निवासी लड़की को बाइस अक्टूबर को मोहल्ले से कार सवार विशाल पुत्र पप्पू निवासी खेतूपुरा थाना जैथरा सहित दो लोग और इसके छह दिन बाद शांती नगर निवासी एक लड़की को आरोपी शक्ति पुत्र सुरेश निवासी सिधांवली थाना मिरहची सहित दो लोग अगवा करके ले गए।

जानकारी होने पर परिजनों ने लड़कियों की काफी तलाश की। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। इस पर परिवारीजनाें ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। लापता हुई लड़कियों का पता न लग पाने को लेकर परिवारीजनों में किसी भी अनहोनी घटना को लेकर आशंका बनी हुई है। वही कोतवाली नगर पुलिस ने बताया कि जांच कर लड़की और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें