फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, छह बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। मक्खनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बच्चों से भरी स्कूली बस अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई। इसके चलते बस में सवार छह बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगो ने घायल बच्चों को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल भेजा है।

नसीरपुर थाना क्षेत्र अतंर्गत छैछापुर के समीप जीएस पब्लिक स्कूल की एक बस (मैजिक) शुक्रवार सुबह बह आठ बजे बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। रसूलपुर मार्ग पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई और साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए खेत में घुस गई।
विज्ञापन


चालक ने अचानक ब्रेक लगाया तो बच्चे बॉडी से टकराने से घायल हो गए। बच्चों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग दौड़े और बच्चों को बस से उतारने के साथ खेत से बस निकाली। जानकारी होते ही बच्चों के अभिभावक मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


बच्चे रसूलपुर के आसपास के गांव के थे। घायल बच्चों को लेकर अभिभावक प्राइवेट अस्पतालों में ले गए। बताया जाता है कि चार बच्चों को फीरोजाबाद और आगरा रेफर किया गया है। बाकी का इलाज शिकोहाबाद के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें