फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी माल के बहिष्कार को लेकर बाजारों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
चीनी सामग्रियों पर प्रतिबंध से मचा हड़कंप
विज्ञापन
एटा। चीनी सामान के बढ़ रहे विरोध से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सर्वाधिक चिंताएं बिजली एवं पटाखा कारोबारियों में देखने को मिल रही है। इनके अनुसार जिले में एक करोड़ से अधिक का माल आज चुका है। वहीं इससे भी अधिक की बुकिंग हो रही है। फिलहाल सभी की नजर लोगों के रुख पर है।
विज्ञापन


चीनी उत्पादों के सामान का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। नेताओं के आह्वान एवं स्वदेशी जागरुण मंच, बजरंग दल आदि की बहिष्कार की चेतावनियां भी कारोबारियों की नींद उड़ा रही है। सर्वाधिक परेशानी पैसा फंसा चुके लोगों में है।

नाम न छापने की शर्त पर कारोबारियों का कहना है कि अभी तक जिले में एक करोड़ से अधिक का चायनीज बिजली सामान, पटाखे आदि आ चुके हैं। वहीं बड़े कारोबारी तो लाखों रुपये फंसा चुके हैं। ऐसे में माल रुकने पर बर्बादी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें