फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद 11 नवंबर को केरल में करेगी प्रदर्शन

विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : demo
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांतीय बैठक केशवधाम में शनिवार को आयोजित की गई। इसमें 11 नवंबर को केरल में होने वाले विशाल प्रदर्शन को सफल बनाने पर चर्चा की गई। एबीवीपी के केरल प्रदेश उपाध्यक्ष केएस सनूप, ब्रज प्रांत प्रचारक हरीश, प्रांत संगठनमंत्री दीपक ऋषि एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रभास्कर राय, प्रदेश मंत्री योगेंद्र वर्मा ने केरल में होने वाले प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि केरल में हिंदूवादी संगठनों व संघ के कार्यकर्ताओं पर पिछले काफी समय से हमले हो रहे हैं। वहीं केरल की परिस्थितियों से संबंधित एक फिल्म भी कार्यकर्ताओं को दिखाई गई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुधांशु खंडेलवाल, प्रदेश सहमंत्री शशांक शर्मा, विभाग संगठन मंत्री अभिषेक त्रिवेदी, जिला संयोजक अभिषेक चौधरी, नगर मंत्री राधेश शर्मा, व्यास द्विवेदी, भरत गौतम उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें