फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइल की दुकान पर फायरिंग से फैली सनसनी

विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

गली अमीनुददीन क्षेत्र में मोबाइल रिपेयर के पैसे लेने के विरोध में मोबाबल की दुकान पर मंगलवार देर सांय फायिरंग से सनसनी फैल गई। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

राज गुप्ता की मोवाइल की दुकान पर दोपहर के समय एक युवती अपना मोबाइल ठीक कराने के लिए पहुंची। मोवाइन की दुकान के कारीगर ने मोवाइल ठीक करने के 150 रुपये मांगे। युवती के द्वारा पैसे अधिक बताए जाने पर कम करने को कहा। इसके बाद कारीगार ने युवती से 100 रुपये ले लिए। युवती ने इस बात की जानकारी अपने परिचित युवक को बताई। देर सांय को युवक अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंच गया। उसने दुकान पर तीन फायर कर दिए। इसके बाद युवक वहां से फरार हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। कारोबारी ने बताया कि सहावर गेट क्षेत्र का युवक पीयूष उनकी दुकान पर आया। वह शराब के नशे में था। उसने दुकान पर फायर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें