मथुरा। जमुनापार के गांव गौसना के समीप मंगलवार को सड़क पार करते हुए ग्रामीण को लोडर ने कुचल दिया। ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। भाग रहे केंट्रा को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और चालक को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस चालक को पकड़ लाई।
थाना जमुनापार के गांव गौसना निवासी महावीर सिंह (52) पुत्र बाबूलाल सड़क पार कर रहा था। इसी बीच मथुरा से राया की तरफ जा रहे केंट्रा ने गांव गौसना के समीप ग्रामीण को कुचल दिया। ग्रामीण की मौत पर दौड़ ग्रामीणों ने लोडर के चालक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने चालक को पीट डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के आक्रोश को शांत करके केंट्रा चालक को गिरफ्तार किया। केंट्रा को थाने भिजवाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेजा। प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह ने बताया कि केंट्रा चालक का पकड़ लिया गया है।