फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 25 साल को आई है भाजपा सरकार: केशव मौर्य

विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरह/मथुरा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 25 साल के लिए भाजपा सरकार आई है। 15 साल के दौरान प्रदेश में जो बीमारियां पैदा हो गई थीं उन्हें ठीक करने में वक्त लगेगा। जनता की उम्मीद से ज्यादा काम करके दिखाएगी योगी सरकार।
विज्ञापन

रविवार को मथुरा में खंडेलवाल सेवा सदन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश हित की कहते हैं और करते हैं। अब उनके नेतृत्व में दूसरी पारी 2019 के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुटना होगा। 18 राज्यों में सरकार चलाने वाली भाजपा का कमल अब उड़ीसा, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में भी खिलने जा रहा है। इससे पूर्व उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके साथ मंत्री उपेंद्र तिवारी, विधायक पूरन प्रकाश, विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह, दीनदयाल धाम के निदेशक राजेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह, विनोद अग्रवाल, डा. रोशनलाल, अशोक कुमार टेंटीवाल, महीपाल सिंह तरकर, श्याम चतुर्वेदी, जगमोहन पाठक, राजदर्शन पचौरी मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं में भरा जोश
मथुरा। चंद मिनटों के दौरान प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य कार्यकर्ताओं में जोश भर गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि नीचे से लेकर ऊपर तक की कुर्सी पर कार्यकर्ता बैठे हैं। कहीं किसी कार्यकर्ता की उपेक्षा नहीं हो रही है, अफसर सुन नहीं रहे हैं तो मुझे बताएं। एक माह के दौरान फिर मथुरा आने का वादा किया। संचालन जिला प्रभारी रघुराज सिंह ने किया। इस दौरान गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, देवेंद्र शर्मा, नगेंद्र सिकरवार, मुकेश खंडेलवाल, प्रदीप गोस्वामी, चिंताहरण चतुर्वेदी, योगेंद्र शर्मा, एसके शर्मा, भूपेंद्र चौधरी, राजू यादव, सार्थक चतुर्वेदी, तपेश भारद्वाज, विजय शर्मा, नट्टू पंडित, तरुण सेठ, अनिल चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें