फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांति दिवस पर भाजपा से देश को मुक्त कराने का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा।
विज्ञापन

धानमील स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर अंग्रेजों भारत छोड़ो क्रांति दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने गुजरात में अहमद पटेल की जीत पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
क्रांति दिवस पर कांग्रेसी पदाधिकारियों ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध में समर्थन लेने के बाद बावजूद जब अंग्रेज भारत को स्वतंत्र कराने को तैयार नही हुए तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन के रूप में अंतिम जंग का एलान किया। इसके बाद अंग्रेजों में दहशत फैल गई। आंदोलन की शुरूआत नौ अगस्त को हुई थी।
विज्ञापन

मुंबई के जिस पार्क में क्रांति का बिगुल फूंका गया उसे अब अगस्त क्रांति के नाम से जाना जाता है। कांग्रेसियों ने देश को भाजपा से मुक्त कराने की शपथ भी दिलाई। वरिष्ठ नेता विनोद चंद्र शर्मा ने शेर पढ़ा ‘इंकलाब आया था इंकलाब फिर आएगा, झूठ का यकीयन दफन होगा, सच्चाई का परचम फिर लहराएगा।’ अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर ने की।
विज्ञापन

प्रमोद गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, एकेश लोधी, भगवान स्वरूप, महेंद्र सिंह, अनिल सोलंकी, जसवीर सिंह यादव, विनोद चंद्र शर्मा, ओमवीर सिंह राघव, अभिनंदन भारद्वाज, रामकिशोर पचौरी, अखिलेश यादव, आशि हुसैन भोले आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें