फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण गांधी से एटा आए थे वैंकेया नायडू

विज्ञापन
वैंकेया नायडू भाजपा अध्यक्ष रहते हुए एटा आए थे।
विज्ञापन
एटा। वैंकेया नायडू के उपराष्ट्रपति चुने जाने पर भाजपाइयों में जश्न का माहौल है। वैंकेया नायडू का जिले से भी रिश्ता रहा है। वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जिले में आ चुके हैं। उन्होंने यहां जेल में सांसद वरुण गांधी से मुलाकात की थी। यहां उन्होंने प्रतिष्ठित सर्जन डा. श्याम सिंह शाक्य के घर भोजन कर प्रेस वार्ता भी की थी।
विज्ञापन


बता दें कि विगत अप्रैल 2009 में एक विवादित बयान देने के मामले में सांसद वरुण गांधी को गिरफ्तार कर एटा जेल भेजा गया था। उस समय जिला जेल में निरुद्ध वरुण गांधी से मिलने आए तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैंकेया नायडू को भाजपा नेताओं ने आगरा रोड स्थित कमसान पुल पर रिसीव किया था। वैंकेया नायडू की कार में बैठकर आए तत्कालीन सांसद प्रत्याशी डा. शाक्य ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्षेत्रीय माहौल, अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों एवं जातीय समीकरणों पर बातचीत की थी। उन्होंने डा. शाक्य से सपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में चुनाव में खड़े कल्याण सिंह के बारे में भी जानकारी हासिल की थी। सहयोग के आश्वासन के साथ उन्होंने पूरी मेहनत से चुनाव लड़ने के निर्देश दिए थे।

जिले में राष्ट्रीय अध्यक्ष की पहली प्रेस कांफ्रेंस
वरुण गांधी से जेल में मुलाकात के बाद डा. शाक्य के घर आयोजित प्रेसवार्ता में तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष वैंकेया नायडू ने मुख्यमंत्री मायावती पर निशाना साधा था। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने जिले में पहली प्रेस वार्ता की थी।
विज्ञापन


दाल-चावल किए पसंद
सामाजिक कार्यकर्ता एवं डा. शाक्य की पत्नी कैप्टन तारा कुशवाहा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दक्षिण भारतीय भोजन के स्थान पर सादा दाल-रोटी-चावल पसंद किए थे। इस दौरान उनके साथ तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कलराज मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें