फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री को राखी बांधेंगी वृंदावन की विधवाएं

विज्ञापन
राखी बनाती म‌हिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन की विधवाओं के हाथों से तैयार राखियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कलाइयों पर सजेंगी। इसके साथ ही ब्रज की परंपरागत लजीज मिठाइयों का स्वाद भी प्रधानमंत्री लेंगे। यह पहल सुलभ इंटरनेशनल ने की है। सात अगस्त को दिल्ली में आयोजित समारोह में वृंदावन की 20 विधवाएं शामिल होंगी। यहां प्रधानमंत्री को वह राखियां बांधेंगी।
विज्ञापन


इसके लिए ज्ञानगुदड़ी भूत गली स्थित मीरा सहभागिनी महिला आश्रय सदन में विधवाएं राखियां बनाने लगी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधने को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। सरोजनी देवनाथ, उर्मिला मंडल ने बताया कि हमारे द्वारा तैयार कीं जा रहीं राखियां प्रधानमंत्री को ब्रज से जोड़ने का काम करेंगी। मोरिनी दासी, जानकी दासी और भक्ति सरकार ने कहा कि हमारी राखियां प्रधानमंत्री को हमारी समस्याओं और चुनौतियों के प्रति संजीदा करने का भी कार्य करेंगी।

सुलभ इंटरनेशनल की उपाध्यक्ष विनीता वर्मा ने बताया कि वृंदावन की विधवाएं सात अगस्त को वृंदावन आश्रय सदन की 20 महिलाएं प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांधने जाएंगी। उन्होंने कहा कि संस्था के संस्थापक डा. बिंदेश्वर पाठक को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री अपने व्यस्त समय में से उनके लिए भी कुछ वक्त जरूर निकाल सकेंगे। इससे पूर्व छह अगस्त को वृंदावन के गोपीनाथ मंदिर में आयोजित समारोह में विधवा महिलाएं विंदेश्वर पाठक को राखियां बांधेगी।
विज्ञापन


राखियों में लगाया है पीएम का फोटो
वृंदावन के मीरा सहभागिनी महिला आश्रय सदन में विधवा महिलाओं ने पीएम नरेंद्र मोदी को भाई मानते हुए उन्हीं के फोटो वाली राखियां बनाईं हैं। साधना दासी, सबिता दासी, दुर्गादासी, मानू घोष ने कहा कि जिस प्रकार पीएम नरेंद्र मोदी भारतीय जनमानस में रक्षक के रूप में उभर कर आए हैं उसे देख कर हर महिला उन्हें अपना भाई मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें