फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के आधे ही किसानों का माफ होगा ऋण

विज्ञापन
फीडिंग करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रदेश सरकार की ऋण मोचन योजना का लाभ जिले के आधे ही किसानोें को मिलेगा। इसका कारण बैंक अधिकारियों की ओर से बरती गई घोर लापरवाही है। शासन द्वारा शनिवार रात तक निर्धारित समय सीमा तक पात्र किसानों में से मात्र 50 फीसदी का ही डाटा फीड हो सका है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ऋण मोचन योजना के तहत जिले के 74553 किसानों पात्र मानकर चिह्नित किया गया था। उक्त किसानों को योजना का लाभ तभी मिलेगा जब उनका पूरा डाटा शासन तक पहुंच जाएगा। इसके लिए जिले की विभिन्न बैंकों को शनिवार रात 12 बजे तक पात्र किसानों का पूरा डाटा आन लाइन फीड करने के निर्देश दिए गए थे।

उक्त कार्य में पिछड़ने पर गुरुवार को डीएम ने सभी बैंकर्स की बैठक लेकर डाटा फीड करने के कार्य को युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी बैंक अधिकारियों ने उक्त प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया। इसका परिणाम यह हुआ कि शनिवार रात निर्धारित समय सीमा समाप्त होने तक बैंक ऑफ इंडिया ने 35992, जिला सहकारी बैंक में 3199 व ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावृत में 1675 किसानों का ही डाटा फीड किया था। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि सभी किसानों से आधार को खातों से लिंक कराने के लिए कहा गया है। खाते में आधार के लिंक होने पर ही किसान ऋण माफी योजना का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन


वहीं डाटा फीड होने की आखिरी तारीख बढ़ने के संबध में कहा कि अभी तक इस संबंध में कोई आदेश नहीं आया है। सभी बैंकों को निर्धारित समय में डाटा फीड करने के लिए कहा गया था। जो बैंक पूरा डाटा फीड नहीं कर सकी हैं उनकी रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। वहां से जो निर्देश आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें