राधाकुंड । आरएसएस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा से निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की जल्द छुट्टी होगी।
गोवर्धन क्षेत्र के अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को बीजेपी जनता के दरवाजे तक पहुंचाना चाहती है। इसलिए कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचना जरूरी है।
कार्यक्रम में मोहन लाल शर्मा, गौर गोपाल शर्मा, सीताराम जोशी, परशुराम शर्मा, चंद्र विनोद कौशिक, महेंद्र गोस्वामी, कान्हा शर्मा, विष्णुकांत गोस्वामी आदि मौजूद रहे।