फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के निशान के निकट पहुंची यमुना

विज्ञापन
yamuna - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। यमुना का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान जलस्तर में 38 सेंटीमीटर का इजाफा हुआ है। इससे प्रयागघाट पर यमुना चेतावनी के निशान के निकट पहुंच गई है। इससे आगरा के लिए गोकुल बैराज से छोड़े जा रहे पानी की मात्रा और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन



मथुरा में प्रयागघाट पर यमुना का चेतावनी स्तर 164.20 मीटर दर्ज है, जबकि मंगलवार को यमुना यहां 164.08 मीटर के स्तर पर पहुंच गई। यमुना का यह जलस्तर चेेतावनी के निशान से महज 12 सेंटीमीटर नीचे है।

सोमवार को यमुना का जलस्तर 163.70 मीटर था। इसमें 24 घंटे के दौरान 38 सेंटीमीटर का इजाफा हुआ है। ऐसी स्थिति में गोकुल बैराज से आगरा के लिए छोड़े जा रहे पानी की मात्रा बढ़ा दी गई है। फिलहाल 20 हजार क्यूसेक से अधिक पानी आगरा के लिए छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन



इस स्थिति के बाद भी यमुना के जलस्तर में हो रही वृद्धि को चिंताजनक नहीं माना जा रहा है। अब आगामी 24 घंटे के बाद इसमें गिरावट के संकेत है। ताजेवाला बांध और ओखला बैराज से यमुना में छोड़े जा रहे पानी की मात्रा वर्तमान में बहुत कम है। इससे वर्तमान जल वृद्धि परेशान करने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें