आगरा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से उपनिरीक्षक ना0पु0 (पुरूष/महिला), प्लाटून कमांडर, पीएसी और अग्निशमन अधिकारी के पद पर सीधी भर्ती-2016 के अंतर्गत होने जा रही लिखित परीक्षा को लेकर शनिवार को अधिकारियों ने बैठक की। इसमें एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
एसएसपी ने कहा कि परीक्षा स्वच्छ रूप से कराई जाए। अभ्यर्थियों को झांसा देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। बैठक में पुलिस अधिकारियों के साथ कालेज प्रबंधक, आब्जर्वर आदि मौजूद रहे। परीक्षा 17 जुलाई से 31 जुलाई के बीच अलग-अलग पालियों में होगी।