फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रैबीज लगवाने दूसरे जिलों से आ रहे मरीज

विज्ञापन
मरीज।
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद अलीगढ़, हाथरस, एटा में एंटी रैबिज वैक्सीन खत्म होने के बाद पड़ोसी जनपदों से वैक्सीन लगवाने जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में मरीजों की संख्या का दबाव जिला अस्पताल में खासा बढ़ गया है।
गौरतलब है कि जनपद अलीगढ़, एटा एवं हाथरस में एंटी रेबिज वैक्सीन नहीं है। कई बार समस्या सामने आने और प्रशासन द्वारा शासन को बताने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ऐसे में पड़ोसी जनपद से लोग एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने कासगंज के जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन 100 से 150 मरीज एंटी रैबिज वैक्सीन लगवाने जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें से प्रतिदिन 60 से 70 मरीज बाहरी जनपदों से आ रहे हैं। ऐसे में जिले में भी सीमित स्टॉक के चलते वैक्सीन खत्म होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में आने वाले समय में जिले के मरीजों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। अलीगढ़ के घंघीरी निवासी नहार मोहम्मद अपने चार वर्षीय पुत्र अरमान को वैक्सीन लगवाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में एंटी रैबीज वैक्सीन समाप्त हो गई है। दादौं अलीगढ़ निवासी अवनीश भी वैक्सीन लगवाने आए थे। एटा के जैथरा के नगला कहाड़ी निवासी किशन सिंह अपने 13 वर्षीय पुत्र शशांक को वैक्सीन लगवाने आए थे। उन्होंने बताया कि उनके जनपद में वैक्सीन नहीं हैं। इस कारण यहां आना पड़ा। सीएमओ डा. रंगजी दुबे ने बताया कि वैक्सीन के लिए ऑर्डर गया है। जल्द ही और वैक्सीन आने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें