फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज की 24 दुकानों पर की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में रविवार को कृषि बीज भंडारों पर छापेमारी की गई। शासन के निर्देश के बाद डीएम ने तीनों तहसीलोें में टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कमियां मिलने पर छह बीज भंडारोें के लाइसेंस निलंबित किए गए। साथ ही सात कंपनियों को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन


शासन के निर्देश के बाद रविवार को डीएम अमित किशोर ने तहसील अलीगंज में भूमि संरक्षण अधिकारी महेंद्र सिंह, एसडीएम अलीगंज रामदत्त राम, तहसील एटा में जिला कृषि अधिकारी डा. सर्वेश यादव, एसडीएम एटा क्रांतिशेखर सिंह और तहसील जलेसर में उपनिदेशक कृषि विजय शंकर, एसडीएम जलेसर विजय कुमार की टीम बनाई। टीमों ने तीनों तहसीलों में छापेमारी करते हुए 42 दुकानों को चेक किया। साथ ही बाजरा के 26 सैंपल लिए।
इस दौरान कमियां मिलने पर पुजारी बीज भंडार जलेसर, सिसोदिया बीज भंडार जलेसर, किसान सेवा केंद्र निधौलीकलां, किसान ट्रेडर्स निधौलीकलां, कृष्णा बीज भंडार निधौलीकलां और सिसोदिया बीज भंडार निधौलीकलां का लाइसेंस निलंबित किया गया। इन दुकानों पर अभिलेख पूरे नहीं मिले। साथ ही स्टॉक रजिस्टर नहीं मिल सका।
विज्ञापन

वहीं सात कंपनियों को नोटिस जारी किया गया। जिसमें स्वराज एग्रो सीड्स प्राइवेट लिमिटेड निजामाबाद, इनको एग्रो सीड्स अकाराबाद, एडवांस एग्री जेनेटिक कमला नगर आगरा, राशि सीड्स हैदराबाद, वर्धन सीड्स खंदौली आगरा, रेनबो सीड्स हैदराबाद को नोटिस जारी किए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि छापेमारी अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर बीज सहायक जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
कासगंज।
जिलाधिकारी आरपी सिंह के निर्देश पर जिले में बीच की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। 24 दुकानों पर जांच पड़ताल की गई एवं बीज के 9 नमूने एकत्रित कर जांच को भेजेे गए हैं।

जिला कृषि अधिकारी सुनील कुमार एवं उपजिलाधिकारी बीएल सरोज की संयुक्त टीम ने नगर के अलावा मोहनपुरा, नदरई में बीज की दुकानों पर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान अधिकारियों की टीम ने बीज बिक्री की रसीद बुक, बिक्री रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, रेट बोर्ड आदि चैक किया। चेकिंग के दौरान तीन दुकानदार अभिलेख नहीं दिखा पाए। जिसके चलते उन्हें जिला कृषि अधिकारी ने नोटिस जारी करके चेतावनी दी है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कुल 24 दुकानों पर जांच की गई,9 नूमने जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें