फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबको मार दो कोई जिंदा नहीं बचना चाहिए...

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आज भी सदमे में है मयंक । बड़े भाई विकास अग्रवाल और दोस्त मेघ अग्रवाल को बदमाशों ने उसके सामने ही मारा था। मयंक अग्रवाल को भी दो गोलियां लगीं थीं। घटना के 41 दिन बाद कुछ बोलने की स्थिति में आए घायल मयंक ने 15 मई को उनके साथ हुई वारदात के बारे में जो कुछ बताया वह बेहद खौफनाक है। मयंक के मुताबिक बदमाश दुकान में बैठे सभी लोगों को मारना चाहते थे। एक बदमाश अपने साथियों से बार-बार कह भी रहा था कि सभी को मार डालो। कोई बचना नहीं चाहिए। जब मयंक, विकास और मेघ बदमाशों से भिड़े तो उन्होंने गोलियां चला दीं। पहले गोली मयंक को मारी गई जबकि दूसरी विकास को। मेघ को तो बदमाश दुकान से बाहर खींच रहे थे।
विज्ञापन



15 मई की उस डरावनी रात को याद करके आज भी लोगों को रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इस वारदात की वीडियो ने तो हर किसी को डरा दिया था। मथुरा ही नहीं पूरे प्रदेश में दहशत हो गई थी। सूबे की सरकार को भी हिला देने वाली यह वारदात होलीगेट के कोयला वाली गली की थी। बदमाशों ने दो सराफा विकास अग्रवाल और मेघ अग्र्रवाल की हत्या करके 4 करोड़ का सोना लूट लिया था। दुकान स्वामी मयंक अग्रवाल के भी दो गोलियां मारी गईं थीं। लंबे इलाज के बाद अब वह धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।


अस्पताल से अपने घर पहुंचे मयंक अग्रवाल ने ‘अमर उजाला’ को पूरी घटना के बारे में सिलसिलेवार बताया।
मयंक का कहना है कि वह लोग दुकान पर बैठे बातें कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक बदमाश ने दुकान पर लात मारी और उसके साथ एक बदमाश और आ गया। सब लोगों ने सोचा था कि यही दो बदमाश हैं। लिहाजा सभी उन पर टूट पड़े। एक बदमाश को मैंने गिरा भी लिया था। तभी उसने अपने साथी से कहा कि गोली मारो। उसके कहने पर दूसरे बदमाश ने गोलियां चला दीं। उसके बाद जब विकास भइया आए तो उनकोभी गोली मार दी। एक बदमाश ने मयंक को गोली मारी। बदमाश चिल्लाकर यहां तक कह रहे थे कि अगर कोई बचाने के लिए आए तो उसे भी गोली मार दी जाए।
विज्ञापन



चार करोड़ से भी ज्यादा का सोना ले गए बदमाश
मयंक अग्रवाल का कहना है कि बदमाशों ने उसकी दुकान से चार करोड़ से भी ज्यादा का सोना लूटा था। दुकान में जो भी सोने की तैयार चेन थीं बदमाश सभी ले गए। गल्ले से कैश भी निकाल लिया गया है। मयंक के मुताबिक लूट चार करोड़ से भी ऊपर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें