फिरोजाबाद। ईद उल फितर के करीब आने के साथ शहर की सामाजिक संस्थाओं की ओर से रोजा इफ्तार कार्यक्रम शुरू हो गए। जमीअत-ए-उलमा फिरोजाबाद की जानिब से ईदगाह प्रांगण में इफ्तार कार्यक्रम हुआ। नमाज अता करके मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी।
जमीअत-ए-उलमा फिरोजाबाद के इफ्तार कार्यक्रम में आए रोजेदारों ने इफ्तार किया। इसके बाद नमाज अदा की। ईदगाह कमेटी के सचिव इसरार अहमद ने कहा कि इफ्तार से आपसी सद्भाव बढ़ता है।
इफ्तार के दौरान डीएम नेहा शर्मा, एसएसपी अजय कुमार पांडेय, मौलाना फारुक अली, कारी नईम साहब,शहर सदर मौलाना मुजफ्फर,हाफिज जुबैर, हाफिज आस मोहम्मद रहे। जमात-ए-इस्लामी हिंद की ओर से जिला कारागार में रोजा रखने वाले कैदियों के लिए रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया।
इस दौरान संस्था के शहर अध्यक्ष सलीम सिद्दीकी, बहाबुद्दीन, सगीर खान, रहीश खां, मेंहदी हसन, जहीर खां, आरिफ खां, जेलअधीक्षक मोहम्मद अकरम खान आदि रहे।