वृंदावन। गौरानगर कालोनी क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती में पिछले कई दिनों से पेयजल की समस्या बनी हुई है। कई बार पेयजल सप्लाई को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन को भी अवगत कराया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
इससे गुस्साईं महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासनिक अधिकारियों से क्षेत्र में तत्काल पेयजल सप्लाई की मांग की है। क्षेत्रवासी रेशमा, आयशा, सुलेमा, रानी, गुड्डी आदि का कहना था कि इस समय रमजान का महीना चल रहा है।
ऐसे समय में भी क्षेत्र में पेयजल की समस्या बनी हुई है। इसकी वजह से रमजान का रोजा रखने वाले मुस्लिमों को बेहद कठिनाईयों का सामना करना पड़ा रहा है।