फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः एक्सप्रेसवे पर किसानों से मारपीट, बदमाशों ने लूटे 90 हजार रुपए

Wed, 19 Dec 2018 06:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर अलीगढ़ के गांव गोरोला निवासी किसान परिवार से बदमाशों ने 90 हजार रुपये लूट लिए। पिता-पुत्र अपने परिवार के एक सदस्य के साथ बाजना में लगने वाली पैंठ से पशु खरीदने जा रहे थे। एक्सप्रेसवे पर स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने इन्हें लिफ्ट दी और लूटपाट करने के बाद फेंक दिया। सुबह-सुबह हुई वारदात से हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन

      
किसान परिवार के साथ लूटपाट की यह वारदात एक्सप्रेसवे पर अवाखेड़ा के पास की बताई जा रही है। अलीगढ़ में टप्पल के गांव गोरोला निवासी मुंशी अपने बेटे मनीष और भाई बाबू के साथ बाजना में लगने वाली पशु पैंठ से पशुओं की खरीद करने के लिए निकले थे। इनका गांव एक्सप्रेसवे के करीब है लिहाजा सुबह को करीब साढ़े आठ बजे यह तीनों लोग एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए और वाहन का इंतजार करने लगे। 

इसी दौरान नोएडा की तरफ से एक स्विफ्ट कार आई और इन लोगों को बाजना छोड़ने की बात कहकर बैठा लिया। कार में तीन लोग सवार थे। जब कार नौहझील थाना क्षेत्र में आवाखेड़ा के पास पहुंची तो स्विफ्ट सवार बदमाशों ने असलहे निकाल लिए और तीनों के पास पशुओं की खरीद करने के लिए रुपये थे जो बदमाशों ने छीन लिए। तीनों के पास से 90 हजार की नकदी बदमाशों ने लूट ली और मारपीट करने के बाद कार से फेंक दिया। बदमाशों के चले जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर चेकिंग की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।       
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पुलिस की सुस्ती से एक्सप्रेसवे पर बढ़ गए अपराध       

yamuna express way - फोटो : file photo
यूं तो यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दावे किए जाते हैं लेकिन जिस तरह से वारदात बढ़ रही हैं उससे साफ है कि पुलिस की गश्त केवल कागजों में ही हो रही है। पुलिस का खौफ तो रह ही नहीं गया है। ताबड़तोड़ वारदातों से हर कोई दहशत में है। कब किसके साथ घटना हो जाए कहा नहीं जा सकता। यमुना एक्सप्रेसवे पर गश्त के लिए एक्सप्रेसवे अथॉरिटी ने पुलिस को जीप भी उपलब्ध करा रखी है, लेकिन हकीकत में यह जीप कहां दौड़ रही हैं कोई नहीं जानता। पिछले कुछ दिनों में नौहझील क्षेत्र में अपराध बढ़ा है लेकिन पुलिस के आला अफसरों की नींद फिर भी नहीं टूट रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें