आगरा। हरियाणा के भोड़वाल माजरी, समालखा में संत निरंकारी मिशन की विशाल भूमि पर अंतरराष्ट्रीय वार्षिक निरंकारी संत समागम आयोजित होगा। इस समागम में आगरा से सैकड़ों श्रद्धालु जाते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने भोड़वाल माजरी स्टेशन पर कई ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव देने की घोषणा की है। ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव 6 अक्तूबर से 7 नवंबर तक मिलेगा।
आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि हरियाणा के भोड़वाल माजरी स्टेशन पर अंतरराष्ट्रीय वार्षिक निरंकारी संत समागम का आयोजन होना है। इसमें जाने वाली यात्रियों की सुविधा के लिए 9 ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। ट्रेन संख्या 11842 गीता जयंती एक्सप्रेस, 20808 हीराकुंड एक्सप्रेस, 12716 सचखंड एक्सप्रेस, 11057 अमृतसर एक्सप्रेस, 12919 मालवा एक्सप्रेस, 11077 झेलम एक्सप्रेस, 22455 कालका एक्सप्रेस, 22709 हजरत साहिब एक्सप्रेस और 20847 उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को भोड़वाल माजरी स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।