कासगंज। कादरगंज में शुक्रवार की रात को हुए संघर्ष और जानलेवा हमले की घटना में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ गंजडुंडवारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने बलवा व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
यह एफआईआर मदन गोपाल निवासी कादरगंज की ओर से दर्ज कराई गई। मदन गोपाल का कहना है कि 29 मार्च की रात को साढ़े नौ बजे के करीब गांव निवासी रतनेश, बृजेश, दिनेश, आशीष, अतुल, अंकुश, आनंद, विशाल, ज्ञान देवी ने लाठी डंडे, लोहे की राड और धारदार हथियार लेकर घर में घुसकर हमला किए थे।
हमलावरों ने पुत्र अभिषेक गौतम के सिर पर लोहे की राड से प्रहार किया। जिससे उसके गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने काफी देर तक हंगामा किया। ग्रामीणों ने जैसे तैसे बचाया। अभिषेक को उपचार के लिए दिल्ली रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में सभी नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।