मैनपुरी। बृहस्पतिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 88 नए कोरोना संक्रमित मिले। जबकि 173 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। जिले में एक्टिव केस की संख्या घटकर 565 रह गई है। नए कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं, देर शाम जिले के एक युवक की मौत की जानकारी मिली है।
पिछले दो दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हुई है। बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना के कुल 88 नए केस मिले। वहीं दूसरी जांच में जिले के 173 कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई। वर्तमान में जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 565 रह गई है। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि जिले के लोगों को कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करना चाहिए। कोरोना की तीसरी लहर में जो भी लोग संक्रमित हो रहे हैं तीन से चार दिन में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। सीएमओ ने जरा भी दिक्कत होने पर जांच कराने की सलाह दी है।
एक युवक की मौत की जानकारी पोर्टल के माध्यम से मिली है। युवक कहां का रहने वाला है इसकी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
डॉ.पीपी सिंह सीएमओ