फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आतिशबाजी से शहर में निकला 85 टन कूड़ा

Mon, 13 Nov 2023 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दीपों के त्योहार दिवाली पर शहर में लोगों ने रिकाॅर्ड आतिशबाजी चलाई। दिवाली पर शहर से रिकाॅर्ड कूड़ा निकला। अधिशासी अधिकारी के निर्देशन में 45 वाहन लगाकर कूड़े को शहर से बाहर बनाए गए डलाब घर पर पहुंचाया गया। शहर में करीब 85 टन कूड़ा डलाब घर भिजवाया गया।
विज्ञापन


दिवाली एक तरफ जहां प्रकाश का त्योहार है। वहीं, आतिशबाजी चलाकर लोग जमकर जश्न भी मनाते हैं। शहर में रिकाॅर्ड आतिशबाजी चलाई गई। इससे शहर में जगह-जगह कूड़े के ढ़ेर लग गए। अधिशासी अधिकारी लालचंद भारती ने बताया कि दिवाली पर शहर से रिकाॅर्ड कूड़ा निकाल। करीब 85 टन कूड़ा शहर में निकला है, जिसके लिए 45 वाहनों का प्रयोग किया गया। 690 सफाई कर्मचारियों के सहयोग से शहर के 32 वार्ड का कूड़ा डलावघर भिजवाया गया है। सफाई इंस्पेक्टर शिशुपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को भी कूड़ा निकालने के लिए कार्य जारी रहेगा। उन्होंने नगर के लोगों से भी सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें