फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीएचसी भांवत के गांव धोबा में बुखार का कहर, 50 से अधिक बीमार

Mon, 13 Nov 2023 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सीएचसी भांवत क्षेत्र के गांव धोबा में साधारण मरीजों के साथ डेंगू की पुष्टि हो रही है। गांव में 50 से अधिक लोग वर्तमान में बुखार की चपेट में हैं। 10 मरीजों को सोमवार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, करीब 20 लोग निजी डॉक्टरों के यहां उपचार ले रहे हैं। कुछ लोग गांव में ही झोलाछापों से उपचार लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

गांव धोबा में पिछले एक सप्ताह से बुखार अपने पांव पसार रहा है। गांव में घर-घर बुखार पीड़ितों की चारपाइयां बिछी हुई हैं। कई लोगों का तो पूरा परिवार ही बुखार की चपेट में उनकी कोई देखभाल तक करने वाला नहीं है। सोमवार को गांव के 10 बुखार पीड़ित हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल पहुंचे।
गांव धोबा निवासी रनवीर सिंह, रनवीर सिंह की पत्नी गीता देवी, रनवीर सिंह का 13 वर्षीय पुत्र हर्षवर्धन, 14 साल की पुत्री राधिका और आठ साल का पुत्र हर्षित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही गांव निवासी शिवाल सिंह का 17 वर्षीय पुत्र शिवम, 14 वर्षीय पुत्र अंकित और 12 साल का सुमित कुमार गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अतिरिक्त गांव निवासी चंद्रावती पत्नी गोविंदराम और रुबी देवी पत्नी मंजी सिंह को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें