फोटोखेरागढ़ के ट्रक चालक युवक की धुएं में दम घुटने से क्लीनर सहित मौतसफेद टी शर्ट में मृतक चा
खेरागढ़। तहसील के गांव डूंगरवाला निवासी ट्रक चालक छोटू (32) और भरतपुर के गांव मैरथा निवासी क्लीनर श्रीभगवान की शुक्रवार रात को दम घुटने से माैत हो गई।पंजाब के मच्छीवाड़ा क्षेत्र में 9 जनवरी को खाना बनाने के बाद दोनों ने गर्माहट के लिए अंगारों को गाड़ी में रख लिया था। इसके बाद दोनों सो गए। सुबह काफी देर तक न जागने पर अन्य ट्रक चालकों ने देखा तो दोनों बेहोश मिले। इसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक छोटू पुत्र प्रताप सिंह परिवार में इकलौते कमाने वाले थे। परिवार में मां और दिव्यांग भाई, पत्नी, दो बच्चे अंजलि (12) और कान्हा (10) हैं। क्लीनर श्रीभगवान की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। वह पहली बार ही ट्रक पर काम करने गए थे।